Khabar Baazi
कुलदीप नैयर सम्मान से सम्मानित होंगे आरफा खानम शेरवानी और अजीत अंजुम
गांधी शांति प्रतिष्ठान ने कुलदीप नैयर की प्रेरणा से 2017 में सच्ची और स्वतंत्र पत्रकारिता के सम्मान में भाषायी पत्रकारिता के लिए कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान समारोह शुरू किया था.
इसके तहत हर साल ऐसे पत्रकारों को यह सम्मान दिया जाता है जिन्होंने समाज के लिए कुछ अच्छा काम किया हो, और लोगों पर अपनी छाप छोड़ी हो. इस योजना के तहत उन सभी पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने ऐसे दौर में अपने कलम या कैमरे से पत्रकारिता की हो, जब पत्रकारों की आवाजों को दबाने के लिए उनकी कलम को तोड़ने के लिए एक सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है.
इस साल कुलदीप नैयर सम्मान समारोह में गांधी शांति प्रतिष्ठान सम्मान समिति ने 2021 और 2022 के लिए, यह सम्मान एक साथ आरफा खानम शेरवानी और अजीत अंजुम को देने का निर्णय लिया है.
यह सम्मान समारोह 12 नवंबर को शाम चार बजे दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजेंद्र भवन के सभागार में आयोजित किया जाएगा.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage