Khabar Baazi
‘द वायर’ के खिलाफ करूंगा कानूनी कार्रवाई- अमित मालवीय
भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने न्यूज़ वेबसाइट ‘द वायर’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निश्चय किया है. उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि वायर ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनकी छवि और प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की है.
बंगाल भाजपा के सह प्रभारी मालवीय ने बताया, “मैंने कानूनी सलाह मशवरा करने के बाद तय किया है कि मैं ‘द वायर’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा. आपराधिक केस के साथ-साथ वेबसाइट द्वारा जो मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई, उसके लिए मैं सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कर जुर्माने की मांग भी करूंगा.”
मालवीय के इस बयान पर द वायर ने भी अपना बयान जारी किया. मीडिया संस्थान ने बताया, “पत्रकार कहानियों के लिए स्रोतों पर भरोसा करते हैं और उनसे प्राप्त सामग्री को सत्यापित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं.”
द वायर ने कहा कि उन्हें गलत जानकारी देकर गुमराह किया गया और उन्होंने इसके लिए माफ़ी भी मांगी है. उन्होंने कहा, “किसी भी प्रकाशन के जीवन में, एक बार ऐसा अवसर आ सकता है जब उसे गलत जानकारी दी जाती है.”
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को द वायर ने सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम की मालिक कंपनी मेटा के खिलाफ की गई अपनी रिपोर्ट्स वापस ले ली थीं. साथ ही द वायर ने इसके लिए माफी भी मांगी थी.
द वायर ने जारी एक बयान में कहा, “उसने बाहरी विशेषज्ञों की मदद से उपयोग की जाने वाली तकनीकी स्रोत सामग्री की आंतरिक समीक्षा करने के बाद मेटा रिपोर्ट्स को हटाने का निर्णय लिया.”
इस मामले पर विस्तृत जानकारी के लिए न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट पढ़ें.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage