Khabar Baazi
मेटा के खिलाफ अपनी खबर को लेकर द वायर ने जारी किया माफीनामा
द वायर ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा के खिलाफ की गई रिपोर्ट्स वापस ले ली हैं. साथ ही कंपनी ने इसके लिए माफी भी मांगी है.
द वायर ने जारी एक बयान में कहा, “उसने बाहरी विशेषज्ञों की मदद से उपयोग की जाने वाली तकनीकी स्रोत सामग्री की आंतरिक समीक्षा करने के बाद मेटा रिपोर्ट्स को हटाने का निर्णय लिया.”
द वायर ने कहा, “इन खबरों के प्रकाशन से पहले, आंतरिक संपादकीय प्रक्रियाओं के जो मानक द वायर ने अपने लिए निर्धारित किये हैं और जिनकी हमारे पाठक अपेक्षा रखते हैं, उनका पालन नहीं हुआ.”
मीडिया संस्थान ने अपने बयान में कहा, “संपादकीय टीम चूक के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेती है और यह सुनिश्चित करने का वचन देती है कि भविष्य में प्रकाशन से पहले स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा सभी तकनीकी साक्ष्य सत्यापित किए जाएंगे.”
बता दें कि द वायर ने मेटा को लेकर दो रिपोर्ट प्रकाशित की थीं. जिसके बाद मेटा ने कहा था कि वायर ने जिन सबूतों का उपयोग किया वे झूठे हैं. इसके बाद द वायर ने एक और रिपोर्ट प्रकाशित की. तीसरी रिपोर्ट में उल्लेखित विशेषज्ञों ने बातचीत में न्यूज़लॉन्ड्री से कहा कि वे वायर की ‘तकनीकी जांच’ में शामिल नहीं थे.
इसके बाद वायर ने तीनों खबरों को जांचने के लिए अपनी वेबसाइट के सार्वजनिक पटल से हटा दिया था. अब मीडिया संस्थान ने इन खबरों को पूरी तरह से हटाने का निर्णय लिया है.
इस मामले पर विस्तृत जानकारी के लिए न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट पढ़ें.
Also Read
-
‘Was just trying to pass water’: Jamia detentions and campus shutdown deepen standoff over union
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth