Khabar Baazi
अडानी ग्रुप की कंपनी एनडीटीवी में खरीदने जा रही 29.18% हिस्सेदारी
अडानी ग्रुप की कंपनी एनडीटी इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. अडानी समूह के एक बयान के मुताबिक अडानी समूह की सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) ने अप्रत्यक्ष रूप से एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने की बात कही है.
बता दें कि अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एएमएनएल, अडानी समूह का मीडिया व्यवसाय देखती है.
एएनएमएल के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) के पास एनडीटीवी की होल्डिंग कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के वारंट हैं, जिन्हें वो आरआरपीआर में 99.99% हिस्सेदारी में बदल सकती है. वीसीपीएल ने इन वारंट्स का उपयोग आरआरपीआर में 99.95% हिस्सेदारी लेने के लिए किया है.
एएनएमएल ने हाल ही में वीसीपीएल का अधिग्रहण किया है.
आरआरपीआर, एनडीटीवी में 29.18% की हिस्सेदारी रखती है. अडानी मीडिया ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि वीसीपीएल, एएमएनएल और अडानी एंटरप्राइज़ लिमिटेड (एईएल) एकसाथ मिलकर, सेबी के नियमों का पालन करते हुए एनडीटीवी में 26% हिस्सेदारी का खुला प्रस्ताव जारी करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्रस्ताव 294 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से जारी किया जाएगा.
एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के सीईओ संजय पुगलिया ने विज्ञप्ति में कहा कि “यह अधिग्रहण, एएमएनएल की नए युग का मीडिया खड़ा करने की राह में एक बड़ा मील का पत्थर है.”
बता दें कि एनडीटीवी के तीन राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल NDTV 24x7, एनडीटीवी इंडिया और NDTV Profit चलते हैं. कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में 421 करोड़ रुपए की आय और 85 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था.
इस पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के वाईएसआर ने भी अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया है.
लिखा है कि "ब्रेकिंग: अडानी ने खरीदा एनडीटीवी.
क्या कुछ बचा है जो अभी तक श्री मोदी को नहीं बेचा गया है?"
Also Read
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant