Khabar Baazi
भारत सरकार ने फिर बैन किए 8 यू ट्यूब न्यूज़ चैनल
भारत सरकार ने ऑनलाइन प्लेटफार्म यू-ट्यूब के कई चैनलों पर फिर से कड़ी करवाई की है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आठ यू ट्यूब चैनलों को भारत ने बैन कर दिया है. इन चैनलों में सात भारतीय और एक पाकिस्तानी चैनल शामिल है. इन सभी चैनलों पर राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर डालने वाली सामग्री प्रसारित करने के आरोप हैं.
मंत्रालय ने जिन चैनलों को प्रतिबंधित किया है उनमें लोकतंत्र टीवी, यू एंड वी टीवी, एएम रजवी, गौरवशाली पवन मिथिलांचल, सीटॉप 5TH, सरकारी अपडेट, सबकुछ देखो और न्यूज़ की दुनिया शामिल हैं. इनमें न्यूज़ की दुनिया एक पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल है.
बता दें कि केंद्र सरकार ने जुलाई में भी 78 यू-ट्यूब न्यूज़ चैनलों को ब्लॉक करने का आदेश दिया था. इससे पहले 5 अप्रैल को भी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक कर दिया था, जिनमें चार पाकिस्तानी यू-ट्यूब न्यूज़ चैनल भी शामिल थे. सरकार का कहना था कि ये सभी नेटवर्क, झूठी खबरें फैलाकर भारतीयों को गुमराह करने के मकसद से चलाए जा रहे थे. इन यू-ट्यूब चैनलों के अलावा तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज़ वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया था.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra