Khabar Baazi
आज तक के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं सुधीर चौधरी
ज़ी न्यूज़ के पूर्व सीईओ सुधीर चौधरी न्यूज़ चैनल आज तक ज्वाइन करने जा रहे हैं. इंडिया टुडे ग्रुप की प्रमुख कली पुरी के दफ्तर से भेजे गए एक मेल में बताया गया है कि सुधीर चौधरी बतौर कंसल्टिंग एडिटर आजतक के साथ जुड़ रहे हैं.
इंडिया टुडे ग्रुप के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज़लॉन्ड्री को सुधीर चौधरी के जुड़ने की खबर की पुष्टि की है.
मेल में कहा गया है कि, न्यूज़ डायरेक्टर सुप्रिया प्रसाद की देखरेख में सुधीर चौधरी नया शो करेंगे.
बता दें कि 28 जून को 10 साल बाद ज़ी न्यूज़ के सीईओ और एडिटर इन चीफ के पद से सुधीर चौधरी ने इस्तीफा दे दिया था.
न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत में ज़ी न्यूज के कई कर्मचारियों ने कहा था कि सुभाष चंद्रा और सुधीर चौधरी के बीच सब कुछ ठीक नहीं था. कर्मचारियों ने बताया कि रजनीश अहूजा के आने के बाद कंपनी में सबकुछ धीरे-धीरे चौधरी से हटकर अहूजा के पास चला गया था.
न्यूज़लॉन्ड्री ने सुधीर चौधरी और इंडिया टुडे से संपर्क करने की कोशिश की हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया है.
Also Read: सुधीर का इस्तीफा: शुरू से अंत तक…
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य