Khabar Baazi
सुधीर चौधरी ने जी न्यूज़ से दिया इस्तीफा
जी न्यूज़, वियोन, जी बिजनेस और जी 24तास के एडिटर इन चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. इस बात की पुष्टि कंपनी एचआर द्वारा भेजे गए एक मेल में किया गया है.
जी न्यूज़ की एचआर हेड रुचिरा श्रीवास्तव द्वारा भेजे गए मेल में बताया गया है कि- जी न्यूज़ के साथ 10 साल के सफर के बाद सुधीर चौधरी अपना खुद का वेंचर शुरू करने जा रहे है. उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए कंपनी ने भारी मन से उनका इस्तीफा स्वीकार किया है.
जी न्यूज, जी बिजनेस और जी 24 तास के एडिटर आगे से प्रेसिडेंट- ग्रुप स्ट्रेटेजी एंड इनोवेशन को रिपोर्ट करेंगे वहीं वियोन के एडिटर सीधे पब्लिशर को रिपोर्ट करेंगे.
इस्तीफे की अटकलें काफी समय से लग रही थीं. तीन दिन पहले ही सुधीर अपने शो डीएनए से हट गए थे. उनका शो जी हिंदुस्तान के एंकर रोहित रंजन होस्ट कर रहे थे.
सुधीर के इस्तीफे के बाद अब जी मीडिया समूह के मालिक सुभाष चंद्रा का भी एक पत्र सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा, "मैं सुधीर को दो दिनों से मनाने की कोशिश कर रहा हूं. लेकिन वह अपना वेंचर शुरु करना चाहता है, लेकिन वह अपनी फैन फॉलोइंग का इस्तेमाल कर अपना खुद का एक वेंचर शुरू करना चाहते हैं. मैं उनकी उन्नति के रास्ते में नहीं आना चाहता था, इसलिए मैंने इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. कृपया इस खाते को जल्द से जल्द निपटा दो."
बता दें कि सुधीर चौधरी ने अपने इस्तीफे का मेल 1 जुलाई को सुभाष चंद्रा को भेजा था. जिसके जवाब में उन्होंने यह बात कंपनी की एचआर को बताया.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context
-
How failure to destroy juvenile crime records is hurting children’s rehabilitation