NL Charcha
एनएल चर्चा 219: अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन, नमाज के बाद हिंसा और राहुल गांधी
एनएल चर्चा का यह अंक विशेष तौर पर अग्निपथ योजना और उसको लेकर हो रही हिंसा पर केंद्रित रहा. साथ में पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान के बाद हिंसा और राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ, तमिलनाडु में पुलिस कस्टडी में मौत, केरल के मुख्यमंत्री पर गोल्ड स्मगलिंग मामले में लगे आरोप और श्रीलंका में पीएम मोदी के अडानी को प्रोजेक्ट देने को कहने जैसे विषयों का जिक्र हुआ.
चर्चा में इस हफ्ते लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
अतुल ने चर्चा की शुरुआत अग्निपथ योजना से की. लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट से सवाल पूछते हुए अतुल कहते हैं, “देशभर में इस योजना के खिलाफ युवाओं का विरोध प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. सेना में जो पहले भर्ती की प्रक्रिया थी और जो नई प्रक्रिया है, क्या इसका लेना-देना रिफॉर्म से है या सरकार अपने खर्च को कम करने के लिए यह प्रक्रिया लाई है?
लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट कहते हैं, “यह निश्चित ही रिफॉर्म है. इससे सबसे बड़ा बदलाव जो आगे आएगा वो यह है कि आने वाले समय में सेना में युवा वर्ग ज्यादा हो जाएगा. दूसरा, जो पैसा पेंशन से बचेगा वह सेना के आधुनिकीकरण में ही लगेगा.”
इस विषय पर शार्दूल कहते हैं, “इस योजना के दो दिक्कतें आएंगी. पहला कि जवानों की छह महीनों की ट्रेनिंग बहुत कम है. दूसरा अगर जवानों को कुछ होता है तो फिर उनके बाद परिवार का क्या होगा. और टेरिटोरियल आर्मी के जो आंकड़े हैं, उनसे पता चलता है कि 2 महीने की सर्विस के बाद 10 महीने अधिकतर जवानों के पास काम नहीं होता.”
आनंद कहते हैं, “सरकार ने वित्तीय पक्ष को सामने रखकर ही इस योजना को लॉन्च किया है. कई सालों से भारत सरकार के स्तर पर वित्तीय स्थिति को लेकर बातचीत हो रही थी. जो अब निर्णय लिया गया है. अमेरिका में भी करीब 80 प्रतिशत सैनिकों को पेंशन नहीं मिलती. चीन भी अपनी सेना में बड़े स्तर पर कटौती कर रही है. इस समय में बड़ी सेना की जो परिभाषा है वह बदल रही है.”
इस विषय के विभिन्न पहलुओं पर पूरी चर्चा में विस्तार से बातचीत हुई, साथ ही पैगंबर मोहम्मद के बयान के बाद हुई हिंसा पर भी बातचीत हुई. पूरी बातचीत सुनने के लिए हमारा यह पॉडकास्ट सुनें और न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करना न भूलें.
टाइम कोड
00:00 - 01:13 - इंट्रो और जरूरी सूचना
04:40 - 9:10 - हेडलाइंस
9:10 - 1:02:30 - अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन
1:02:30 - 1:17:50 - पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान पर हिंसा
1:17:50 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
अनिल भट्ट
आनंद वर्धन
राहुल वर्मा का लेख: कैडर ऑफ पॉलिटिकल पार्टी
डगलस मरी का लेख: ए विन फॉर द फिल्म क्रिटिक्स ऑफ ब्रैडफोर्ड
शार्दूल कात्यायन
न्यूयॉर्क टाइम्स का लेख- एक्रॉस अमेरिका, डेडली इकोस ऑफ फॉरेन बैटल
पोस्ट 9/11 वॉर डिप्लॉयमेंट इनकरेज्ड क्राइम एमंग वेटरन - रिसर्च पेपर
पवन वर्मा की किताब - आदि शंकराचार्य: हिंदुइज्म ग्रेटेस्ट थिंकर
अतुल चौरसिया
प्रताप भानु मेहता का लेख: अग्निपथ वह रिफॉर्म नहीं जिसकी सेना को ज़रूरत है
***
***
प्रोड्यूसर- लिपि वत्स
एडिटिंग - उमराव सिंह
ट्रांसक्राइब - अश्वनी कुमार सिंह
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य