Report
यूपी की बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन
सोमवार 13 जून को यूपी भवन और जंतर मंतर के बाहर छात्र संगठनों ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल 12 जून को प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद अहमद का घर उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से ढहा दिया गया. जावेद अहमद, एक्टिविस्ट आफरीन फातिमा के पिता और वेलफेयर पार्टी के नेता भी हैं. बुलडोजर से जावेद का घर ढहाने के बाद से ही देश भर में यूपी सरकार के इस कदम की आलोचना हो रही है. लोगों का कहना है कि जावेद का घर गैरकानूनी तरीके से तोड़ा गया. इस मामले में विरोध दर्ज कराने कई छात्र यूपी भवन और जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे. देखें यह वीडियो.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian