Khabar Baazi
नुपुर शर्मा विवाद: नाविका कुमार के ऊपर भी एफआईआर दर्ज
पैगंबर मोहम्मद पर पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा आपत्तिजनक बयान के मामले में मशहूर टीवी एंकर और टाइम्स नाउ की सम्पादक नाविका कुमार पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है. एफआईआर महाराष्ट्र के परभणी जिले के नानलपेट थाने में अमीरोद्दीन जफ्फियोद्दीन फारूके नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराई है. फारूके ने नविका कुमार एवं नुपुर शर्मा, दोनों के ही खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अमीरोद्दीन परभणी की कलणी मस्जिद में धर्मगुरु हैं. उनका कहना है कि 25 मई की रात 9 बजे जब नाविका कुमार अपने प्राइम टाइम शो ‘द न्यूज़ऑवर’ का संचालन कर रही थीं, तब नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपशब्द कहे थे, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं.
भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपर शर्मा के बयानों के बाद खाड़ी देशों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी, इसके बाद भारत सरकार ने नुपुर शर्मा के बयानों को ‘फ्रिंज तत्वों’ का बयान बताकर खारिज किया. इसके बाद नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित भी कर दिया गया. इस मामले में अभी तक नाविका कुमार पर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी, जिन्होंने नुपुर शर्मा के बयान को कार्यक्रम में रोकने की कोई कोशिश नहीं की.
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब नविका कुमार के शो में विवादित बयान दिए गए हों. नवंबर 2021 में दिल्ली में आयोजित टाइम्स नाउ सम्मलेन में उनके शो में ही अभिनेत्री कंगना रनौत ने 1947 में मिली आजादी को ‘भीख’ बताया था, और कहा था कि भारत को ‘असली आजादी’ 2014 में, नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद मिली.
उस समय भी नाविका ने लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित करने वाले इस बयान को बिना किसी आपत्ति या विरोध के कहा जाने दिया था. तब भी चैनल ने विरोध के बाद अपने कार्यक्रम में दिए बयान से दूरी बनाई थी.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
नेहा सिंह राठौर वाले मामले में एबीपी की कार्रवाई, तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज