NL Charcha
एनएल चर्चा 215: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद, गेहूं के निर्यात पर रोक और बढ़ती महंगाई
एनएल चर्चा के इस अंक में वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बढ़े विवाद, महाराष्ट्र में औरंगजेब के मकबरे को पांच दिनों के लिए बंद किये जाने, ताजमहल और कुतुब मीनार पर जारी बहस, गेहूं के निर्यात पर रोक, थोक महंगाई दर 15 फीसदी के पार समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई.
चर्चा में इस हफ्ते लेखक शम्सुल इस्लाम और द वायर की बिजनेस एडिटर मिताली मुखर्जी शामिल हुई. साथ ही न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने भी चर्चा में हिस्सा लिया. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
अतुल चर्चा की शुरुआत गेहूं के निर्यात पर लगी रोक से करते है. मिताली से इस विषय पर सवाल पूछते हुए अतुल कहते हैं, प्रधानमंत्री ने एक महीने पहले कहा था कि हम पूरे विश्व का पेट भर सकते है और अब एक महीने बाद सरकार ने निर्यात पर रोक लगा दिया. क्या यह फैसला बताता है कि शीर्ष लोगों के बीच तालमेल की कमी है या जानकारी का अभाव है? साथ ही निर्यात पर रोक लगाने का जो फैसला लिया गया उसके पीछे की क्या वजहें रहीं?
मिताली जवाब देते हुए कहती हैं, “भारत ने पहले कहा कि हमारे पास इतना अनाज है कि हम विश्व को खिला सकते है. फिर अचानक से आप ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दिया. यह दिखाता है कि मंत्रालयों के बीच तालमेल नहीं है. व्यापार मंत्रालय और खाद्य मंत्रालय दोनों आपस में बातचीत कर सकते थे कि हमें गेहूं की कितनी जरूरत है और हमें कितना बाहर भेजना है, लेकिन सरकार में सब फैसले एक ही जगह से लिए जाते है. इसलिए यह दिक्कतें आ रही हैं.”
शम्सुल इस्लाम इस विषय पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहते हैं, “सरकार ने पहले कहा कि हम पूरी दुनिया को अनाज खिला देंगे, फिर अचानक से निर्यात पर रोक लगा दिया और अब कहा कि 31 मई तक सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी. तो यह सरकार यू टर्न पर यू टर्न ले रही है.”
मेघनाद टिप्पणी करते हुए कहते हैं, “हेडलाइन मैनेजमेंट के लिए पीएम मोदी ने कहा था कि हम पूरी दुनिया का खाना खिला सकते है. लेकिन अब अपने फैसले से पीछे पलट गए हैं.”
इस विषय के अलावा महंगाई में होती बढ़ोतरी और ज्ञानवापी को लेकर बढ़ते विवाद पर भी चर्चा में विस्तार से बातचीत हुई. पूरी बातचीत सुनने के लिए हमारा यह पॉडकास्ट सुनें और न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करना न भूलें.
टाइमकोड
0:00- 2:20 - इंट्रो
2:20 - 10:36 - हेडलाइंस
10:36 - 12:22 - जरूरी सूचना
12:22 - 34:20 - गेहूं के निर्यात पर रोक और महंगाई दर में बढ़ोतरी
34:20 - 1:20:46 - ज्ञानवापी मस्जिद विवाद और ताजमहल और कुतुब मीनार को लेकर विवाद
1:20:46 - 1:24:47 - चर्चा लेटर
1:24:47 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
मेघनाद एस
अक्षय मुकुल की किताब - गीता प्रेस एंड द मेकिंग ऑफ हिंदू इंडिया
शम्सुल इस्लाम
बलराज मधोक की किताब - जिंदगी का सफर
मिताली मुखर्जी
अतुल चौरसिया
पत्रकार पवन जायसवाल पर तनिष्का सोढ़ी की रिपोर्ट
***
***
प्रोड्यूसर- रौनक भट्ट
एडिटिंग - उमराव सिंह
ट्रांसक्राइब - अश्वनी कुमार सिंह
Also Read: पूरी दुनिया में गेहूं पर मंडराता संकट
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context