Assembly Elections 2022
बीजेपी विधायक ने जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों से क्यों मांगी माफी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रमुख चेहरों में से एक धीरेंद्र सिंह विधासभा चुनाव में नोएडा के जेवर सीट से उम्मीदवार हैं. लंबे समय तक कांग्रेस में रहे सिंह 2017 में जेवर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं.
कोरोना काल में अपने क्षेत्र में धीरेंद्र सिंह बेहद सक्रिय नजर आए थे. न्यूज़लॉन्ड्री ने उनकी उपलब्धि, चुनावी मुद्दे और स्थानीय समस्यायों को लेकर सिंह से बातचीत की है.
आप दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं. इस बार किन उपलब्धियों के साथ मैदान में उतरे हैं? इस सवाल पर धीरेंद्र सिंह कहते हैं, "उपलब्धि पूरे देश को पता है. एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनने जा रहा है, फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क यहां पर आ रहा है. दुनिया की नामचीन कंपनियां यहां अपने उद्योग जमा रही हैं, जो आगे चलकर नौजवानों के रोजगार का माध्यम बनेंगी. यह उपलब्धियां कम नहीं हैं.''
उपलब्धि के नाम पर जेवर एयरपोर्ट, किसानों की नाराजगी और मुआवजे में देरी पर धीरेंद्र कहते हैं, "जिस क्षेत्र में दो इंच जमीन पर गोलियां चलती थीं वहां किसानों ने क्षेत्र के विकास के लिए खुद सामने आकर अपनी जमीन एयरपोर्ट बनाने के लिए दी है. करीब 611 किसान मैंने चिन्हित करवाए थे जिसमें से 400 लोगों की समस्या हम दूर कर चुके हैं. हम प्रयास कर रहे हैं कि जो 200 लोग बचे हैं उनकी समस्याएं भी दूर हों.”
हमने सवाल किया कि कई लोग टेंट लगा कर रह रहे हैं. इस पर धीरेंद्र कहते हैं, "निश्चित यह बड़ी समस्या है, लेकिन हम इसके लिए कृत संकल्पित हैं. दुनिया का यह पहला अधिग्रहण है जो टाइमलाइन से किया जा रहा है. किसान भाइयों को जो दिक्कत आयी है उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं. मैं अश्वस्थ करता हूं कि उनकी समस्याओं का निराकरण होगा."
(ट्रांसक्राइब- सृष्टि)
***
यह शो हमारे चुनाव कवरेज का एक हिस्सा है, जो एनएल सेना सीरीज का पार्ट है. हमारे एनएल सेना प्रोजेक्ट को सहयोग दें.
यह स्टोरी एनएल सेना प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसमें हमारे पाठकों ने योगदान दिया है. यह संजयकुमार, देवकी खन्ना, सुभ्रजीत चक्रवर्ती, सोमोक गुप्ता रॉय, सत्य, शुभंकर मोंडल, सौरव अग्रवाल, कार्तिक, सुदर्शन मुखोपाध्याय, उमा राजगोपालन, एचएस काहलों, श्रेया सेतुरमन, विनोद गुब्बाला, अनिर्बन भट्टाचार्जी, राहुल गुप्ता, राहुल गुप्ता, रेजिथ राजन, अभिषेक ठाकुर, रथींद्रनाथ दास, फरजाना हसन, अनिमेष नारायण, एजे, निधि मनचंदा, राहुल भारद्वाज, कीर्ति मिश्रा, सचिन तोमर, राघव नायक, रूपा बनर्जी, आकाश मिश्रा, सचिन चौधरी, उदयन आनंद, करण मुजो, गौरव एस दत्ता, जयंत बसु, अभिजनन झा, आशुतोष मित्तल, साहित कोगंती, अंकुर, सिंधु कासुकुर्थी, मानस, अक्षय शर्मा, मंगेश शर्मा, विवेक मान, संदीप कुमार, रूपा मुकुंदन, पी आनंद, नीलकंठ कुमार, नूर मोहम्मद, शशि घोष, विजेश चंदेरा, राहुल कोहली, जान्हवी जी, डॉ प्रखर कुमार, आशुतोष सिंह, सैकत गोस्वामी, शेषा साई टीवी, श्रीकांत शुक्ला, अभिषेक ठाकुर, नागार्जुन रेड्डी, जिजो जॉर्ज, अभिजीत, राहुल दिक्षित, प्रवीण सुरेंद्र, माधव कौशिश, वर्षा चिदंबरम, पंकज, मनदीप कौर समरा, दिब्येंदु तपदार, हितेश वेकारिया, अक्षित कुमार, देववर्त पोदर, अमित यादव, हर्षित राज, लक्ष्मी श्रीनिवासन, अतिंद्रपाल सिंह, जया मित्रा, राज परब, अशरफ जमाल, आसिफ खान, मनीष कुमार यादव, सौम्य पाराशर, नवीन कुमार प्रभाकर, लेज़ो, संजय डे, अहमद ज़मान, मोहसिन जाबिर, सबीना, सुरेश उप्पलपति, भास्कर दासगुप्ता, प्रद्युत कुमार, साई सिंधुजा, स्वप्निल डे, सूरज, अपराजित वर्की, ब्रेंडन जोसेफ डिसूजा, ज़ैनब जाबरी, तनय अरोड़ा, ज्योति सिंह, एम. मित्रा, आश्रय आगूर, इमरान, डॉ. आनंद कुलकर्णी, सागर कुमार, संदीप बानिक, मोहम्मद सलमान, साक्षी, नवांशु वाधवानी, अरविंद भानुमूर्ति, धीरेन माहेश्वरी, संजीव मेनन, अंजलि दांडेकर, फरीना अली कुरबरवाला, अबीरा दुबे, रमेश झा, नम्रता, प्रणव कुमार, अमर नाथ, आंचल, साहिबा लाल, जुगराज सिंह, नागेश हेब्बर, आशुतोष म्हापने, साई कृष्णा, दीपम गुप्ता, अंजू चौहान, सिद्धार्थ जैन, अवनीश दुरेहा, वरुन सिंघल, अक्षय, साईनाथ जाधव, श्रेयस सिंह, रंजीत समद, विनी नायर, वत्सल मिश्रा, आदित्य चौधरी, जसवीन, प्रदीप, नीलेश वैरागड़े, मनोहर राज, तान्या धीर, शालीन कुमार शर्मा, प्रशांत कल्वापल्ले, आशुतोष झा, आरोन डिसूजा, शक्ति वर्मा, संयुक्ता, पंत, अश्विनी, फिरदौस कुरैशी, सोहम जोशी, अंकिता बॉस्को, अर्जुन कलूरी, रोहित शर्मा, बेट्टी राचेल मैथ्यू, सुशांत टुडू, प्रदीप कुमार पुनिया, दिलीप कुमार यादव, नेहा खान, ओंकार , वंदना भल्ला, सुरेंद्र कुमार, संजय चाको, अब्दुल्ला, आयुष गर्ग, मुकर्रम सुल्तान, अभिषेक भाटिया, ताजुद्दीन खान, विश्वास देशपांडे, मोहम्मद अशरफ, जयती सूद, आदित्य गर्ग, नितिन जोशी, पार्थ पटशानी, एंटोन विनी, सागर राउत, विवेक चांडक, दीप चुडासमा, खुशबू मटवानी, वीरेंद्र बग्गा और एनएल सेना के अन्य सदस्यों के सहयोग के कारण संभव हो पाया है.
Also Read
-
Exclusive: Inside the bulk objections targeting Muslims in Uttarakhand’s SIR
-
TV Newsance 350 | Got a brain? You might be a ‘Dimaagi Naxal’
-
Assam’s ad spend tripled after Himanta became CM. Media group linked to his wife got Rs 20 cr
-
Bills passed in 3 minutes, 9 with no LS MPs speaking: Parliament’s growing scrutiny gap
-
BJP promises ‘positive content’. Its new social media team’s record tells another story