Khabar Baazi
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पत्रकार से अपशब्द को लेकर मांगी माफी
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में एक पत्रकार के सवाल पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब बाइडन ने पत्रकार से माफी मांगी है.
डीएनए की खबर के मुताबिक, अपशब्द वाला वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रपति बाइडन ने पत्रकार को “फोन लगाकर माफी मांगी और कहा कि यह व्यक्तिगत नहीं है.”
यह वाकया 24 जनवरी का है, जब एक प्रेस कांफ्रेंस में फॉक्स न्यूज़ के रिपोर्टर पीटर डूसी ने राष्ट्रपति जो बाइडन से पूछा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से मिड टर्म इलेक्शन में आपकी पार्टी का कितना नुकसान होगा.
इस पर बाइडन ने जवाब दिया कि इससे नुकसान नहीं फायदा होगा और इसके बाद पत्रकार को अपशब्द कहे.
इस घटना के बाद व्हाइट हाउस ने जो लिखित प्रतिलिपि जारी की उसमें भी गाली समेत बाइडन ने जो कहा वह लिखा गया है. इसे न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की व्हाइट हाउस संवाददाता केटी रोजर्स ने ट्वीट भी किया है.
बाइडन पहले भी कई बार पत्रकारों को फटकार लगा चुके हैं. पिछले हफ्ते, फॉक्स न्यूज़ की एक महिला रिपोर्टर ने यूक्रेन मामले पर सवाल किया कि, आप रूस के राष्ट्रपति के पहले कदम उठाने का इंतजार क्यों कर रहे हैं? इस पर बाइडन ने गुस्से में कहा कि क्या बेवकूफी भरा सवाल है.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables