Khabar Baazi
एक बार फिर सीमा मुस्तफा चुनी गईं एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की अध्यक्ष
देश में संपादकों की सर्वोच्च संस्था एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) ने एकमत से मौजूदा पदाधिकारियों की टीम को फिर से चुन लिया है.
गिल्ड ने जारी एक बयान में बताया कि, सालाना बैठक में सर्वसम्मति से पिछली बार के निर्वाचित सभी सदस्यों को फिर से चुन लिया है. जिसके साथ ही द सिटिजन की संस्थापक और संपादक सीमा मुस्तफा गिल्ड की अध्यक्ष बनी रहेंगी. वहीं, हार्ड न्यूज़ मैगजीन के एडिटर संजय कपूर महासचिव और द कारवां के संपादक अनंतनाथ कोषाध्यक्ष बने रहेंगे.
पिछले एक साल से, गिल्ड प्रेस की स्वतंत्रता के मुद्दों को सक्रिय रूप से अपने बयानों, जनहित याचिकाओं, केंद्र और राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व, वेबिनार और पत्रकारों के लिए कानूनी सहायता के आयोजन के जरिए उठा रहा है.
बता दें कि इस टीम से पहले शेखर गुप्ता, अशोक भट्टाचार्य, और शीला भट्ट गिल्ड में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष थे.
Also Read
-
Hey Cockroaches, while you were protesting, Godi-Jeevis were eating Melody 🪲 TV Newsance 343
-
Your favourite viral column might have been written by AI. Now what?
-
CJP can endure the meme cycle. But can it articulate what kind of India it’s fighting for?
-
A trail of grief, little accountability: The Marion Biotech story after 68 children deaths
-
Mission Vatican in Kashi: The battle between ideology and faith