Khabar Baazi
क्विंटिलियन में 100 और स्पंकलेन मीडिया में 47 प्रतिशत का अधिग्रहण करेगी क्विंट मीडिया
क्विंट डिजिटल मीडिया क्विंटिलियन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में 100 प्रतिशत और स्पंकलेन मीडिया प्राइवेट में 47.92 प्रतिशत का अधिग्रहण करने जा रही है.
क्विंट इसके साथ ही क्विंटाइप टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (क्यूटीआईपीएल) और वाइकेए मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में भी अधिग्रहण कर रही है. इस निवेश पर क्विंट मीडिया की को-प्रमोटर रितु कपूर ने कहा, “इस प्रस्तावित अधिग्रहण से क्विंट डिजिटल के पाठकों और दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा साथ लाने का मौका मिलेगा साथ ही यह विस्तार हमें देश में सबसे बड़ा डिजिटल मीडिया समूह बनाएगा.”
क्विंटिलियन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड
क्विंटिलयिन मीडिया ही द क्विंट वेबसाइट का संचालन करती है. इस अधिग्रहण से क्विंट डिजिटल मीडिया 100 प्रतिशत हिस्सेदारी कंपनी में खरीदेगी. इस डील के साथ ही ब्लूमबर्ग के साथ क्विंट का साझा कंटेंट भी चलता रहेगा. जो की मुख्यतया अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरें करता है.
स्पूनक्लेन मीडिया प्राइवेट
स्पूनक्लेन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, दक्षिण भारत में काम करने वाले मीडिया संस्थान द न्यूज मिनट की पैरेंट कंपनी है. न्यूज़ मिनट मुख्यतया आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में काम करता है. इसे धन्या राजेंद्रन, चित्रा सुब्रमण्यम और विगनेश वेल्लोर ने साल 2014 में स्थापित किया था. इससे पहले साल 2015 में भी क्विंट, न्यूज़ मिनट में निवेश कर चुका है.
वाइकेए मीडिया प्राइेवट लिमिटेड
युवाओं पर केंद्रित पोर्टल ‘यूथ की आवाज’ में 34.6 प्रतिशत हिस्सेदारी क्विंट खरीद रहा है. इस पोर्टल की शुरुआत साल 2014 में अंशुल तिवारी ने की थी. इस कंपनी में भी क्विंट ने पहले निवेश किया था.
क्विंटाइप टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
क्यूटीआईपीएल बेंगलरु स्थित कंपनी है, जो कई ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म को सॉफ्टवेयर मुहैया कराती है. द क्विंट, न्यूज़लॉन्ड्री, स्वराज, प्रभात खबर जैसी कई मीडिया संस्थान क्विंटाइप की सर्विस और प्रोडक्ट का उपयोग करते है. क्विंट, क्यूटीआईपीएल में 50.41 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रहा है.
बता दें की इस तिमाही में 30 सितंबर को क्विंट ने अपनी फाइलिंग में बताया कि कंपनी का आय पिछले साल के मुकाबले 85 प्रतिशत बढ़ गया है. कंपनी को कुल 9.6 करोड़ का आय इस तिमाही में हुआ है. वहीं पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 5.2 करोड़ की आय हुई थी. वहीं कुल मुनाफा बढ़कर 10.1 प्रतिशत हो गया.
Also Read
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
Hafta letters: NL’s coverage of SIR protest, question for Anand and violence in Manipur