Khabar Baazi
दिल्ली में 104 करोड़ रुपए के तिरंगा झंडा लगवा रही केजरीवाल सरकार
दिल्ली सरकार पूरे प्रदेश में 104.37 करोड़ रुपए खर्च कर 35 मीटर ऊंचे 500 झंडे लगवाने जा रही है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-22 के बजट में जिसका नाम देशभक्ति बजट था, उसमें सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 45 करोड़ रुपए आवंटित किए थे. सितंबर में जारी पहले टेंडर में अनुमानित खर्च राशि को संशोधित कर 84 करोड़ रुपए कर दिया गया.
सितंबर 23 को हुई मीटिंग में बताया गया कि “इस वित्तीय वर्ष के दौरान 45 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है. साथ ही अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जाएगा जब आवश्यक हो.”
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने 611 जगहों की पहचान कर ली है जहां झंडे लगाए जाएंगे. जिसमें स्कूल, दिल्ली सरकार के दफ्तर, डीटीसी बस डिपो, कोर्ट, हॉस्पिटल आदि शामिल हैं.
बता दें कि अभी तक दिल्ली सरकार ने पांच जगहों पर तिरंगा लगाया है. मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, कालकाजी से विधायक आतिशी और द्वारका से विधायक विनय मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा लगाया जा चुका है.
Also Read
-
The revamped BJP IT cell is trying to aura farm. W or L?
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
In Goa, real estate land grab threatens protected eco-sensitive slopes
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
From Pugalia to Kanwal: Adani’s NDTV bleeds another quarter as it plans to raise Rs 800 cr