Khabar Baazi
संबित पात्रा ने अंजना ओम कश्यप के शो में राहुल गांधी को कहा 'बलात्कारी'
बुधवार शाम आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप के शो हल्ला बोल में शामिल हुए कांग्रेस और भाजपा के प्रवक्ताओं ने शालीनता की सभी हदें पार कर दीं.
कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट चरण सिंह सापरा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को "गटर पात्रा" कहा. जवाब में पलटवार करते हुए पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रेपिस्ट और बलात्कारी कह डाला.
यह बहस पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को लेकर थी. अमरिंदर सिंह द्वारा अपनी पार्टी बनाने की घोषणा के मुद्दे पर बहस थी. साथ में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ संभावित सीट शेयरिंग पर भी बात होनी थी. बता दें कि अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने इस बारे में कई ट्वीट्स किए गए थे.
अंजना के शो का उद्देश्य था कि क्या अमरिंदर सिंह किसानों और केंद्र सरकार के बीच मध्यस्थता का काम करेंगे. सबसे पहले अंजना ने किसान नेता राकेश टिकैत का साक्षात्कार दिखाया और बाद में भाजपा, कांग्रेस, किसानों और जननायक जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ डिबेट शुरू की.
डिबेट के दौरान सापरा ने कहा कि अगर अमरिंदर सिंह भाजपा जैसी "सांप्रदायिक" पार्टी के साथ हाथ मिलाते हैं तो यह केवल उनका राजनीतिक "अवसरवाद" और "लाचारी" दिखाता है. क्योंकि किसान उन लोगों का समर्थन नहीं करेंगे जो भाजपा से जुड़े हैं.
इस पर पात्रा 1984 के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति करना चाहती है और किसान विरोध का समाधान खोजना नहीं चाहती है. उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व नेता रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के किसानों के "खालिस्तानी" कहने वाले पहले व्यक्ति थे.
डिबेट के दौरान दोनों ही नेता आपस में उलझ पड़े. कांग्रेस प्रवक्ता सापरा ने शो में गंदगी फैलाने के लिए पात्रा को बार-बार "गटर पात्रा" कहकर संबोधित किया. इसके जवाब में पात्रा ने सापरा को "बलात्कारी" राहुल गांधी की पार्टी का सदस्य कहा.
इस दौरान अंजना ने सापरा को उनके द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए फटकार लगाई. हालांकि उन्होंने पात्रा की टिप्पणी पर उन्हें कुछ नहीं कहा.
Also Read
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
Hafta letters: NL’s coverage of SIR protest, question for Anand and violence in Manipur