Khabar Baazi
शाहरुख खान और अनन्या पांडे के घर पहुंची एनसीबी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनबीसी) की टीम ड्रग मामले की जांच को लेकर गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अनन्या पांडे के घर पहुंची.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के घर एनसीबी के अधिकारी नोटिस देने गए थे. इस नोटिस में लिखा था कि अगर आर्यन खान के पास किसी भी प्रकार का और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, तो उसे एनसीबी को सौंप दें.
इससे पहले एनबीसी के अधिकारी अनन्या पांडे के घर पहुंचे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी की टीम ने अभिनेत्री के घर की तलाशी भी ली है. साथ ही समन जारी कर पूछताछ के लिए भी बुलाया है.
वहीं एनडीटीवी के पत्रकार अरविंद गुणशेखर ने ट्वीट कर कहा कि शाहरुख खान के घर पर न तो तालाशी ली गई है और न ही कोई समन जारी किया गया है. एनसीबी की टीम आर्यन खान से संबंधित कागजी कार्रवाई के लिए उनके घर गई थी. उन्होंने यह जानकारी एनसीबी सूत्रों के हवाले से दी है.
शाहरुख खान आज सुबह बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे. इस दौरान दोनों की करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई. दोनों ने इंटरकॉम पर बातचीत की. मुलाकात के वक्त जेल के अधिकारी भी मौजूद रहे.
बता दें कि बुधवार को आर्यन खान की जमानत याचिका को मुंबई सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था. अब 26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई होगी.
गौरतलब है कि आर्यन खान को ड्रग्स केस में मुंबई के एक क्रूज से गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में 3 अक्टूबर से आर्यन खान जेल में बंद हैं.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra