Khabar Baazi
श्रीनगर में देर रात छापेमारी कर फोटो जर्नलिस्ट को पुलिस ने हिरासत में लिया
कश्मीर वाला की रिपोर्ट के मुताबिक फोटो जर्नलिेस्ट मुख्तार जहूर को श्रीनगर के डलगेट इलाके से उनके घर पर छापेमारी कर हिरासत में ले लिया. जहूर फिलहाल बीबीसी के साथ एक स्ट्रिंगर के तौर पर काम करते हैं. इससे पहले वह अल जज़ीरा, कारवां, ब्लूमबर्ग और वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए भी काम कर चुके हैं.
जहूर के परिवार के मुतबिक उन्हें बीती रात करीब 12.30 बजे किसी का फोन आया था, इस दौरान उनसे कहा गया कि आप अपने घर के गेट पर आ जाइए.
जहूर की बहन साइमा कश्मीर वाला से बताती हैं, "जैसे ही उन्होंने गेट खोला तो वहां काफी संख्या में पुलिस वाले मौजूद थे. इस दौरान पुलिस वालों ने उसका नाम पूछा तो उन्होंने "मुख्तार" कहकर जवाब दिया. पुलिस वाले मुख्तार का कैमरा और मोबाइल भी साथ ले गए. साथ ही मुख्तार के कमरे में बिखरे सामने को साफ करने के लिए कहा."
इस दौरान जब परिवार ने पुलिस से मामला जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि मुख्तार को पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं, आप सुबह राम मुंशी बाग पुलिस स्टेशन आ जाइए.
वहीं सुबह 10 बजे परिवार को बताया गया कि मुख्तार थाने में है और उसे शाम पांच बजे भेज दिया जाएगा. परिवार के साथ पुलिस स्टेशन गए मोहल्ला खालपोरा दलगेट के अध्यक्ष शौकत अहमद ने कहा कि तब उन्हें बताया गया था कि अभी अधिकारी नहीं हैं और वे शाम को आ जाएं.
राम मुंशी बाग एसएचओ तौसीफ मीर ने कश्मीर वाला को बताया, "पुलिस को कुछ संदेह था और वे उसी से संबंधित कुछ पूछताछ कर रहे हैं. उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा."
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य