Khabar Baazi
लखीमपुर खीरी बवाल: घायल स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की मौत
लखीमपुर खीरी में बीजेपी नेता की गाड़ी से किसानों को रौंदने के बाद से बवाल जारी है. अब खबर आ रही है कि इस घटना में एक पत्रकार की भी मौत हो गई है. वह कल घायल हो गए थे. पत्रकार समेत अब तक वहां नौ लोगों की मौत हो चुकी हैं.
इस पर तहसीन पूनावाला ने पत्रकार की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- अत्यंत खेद के साथ लखीमपुर में नौवीं मौत का दुखद समाचार प्रकाशित कर रहा हूं. स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप कल घायल हो गए थे जिनका निधन हो गया. साथ ही वह आगे लिखते हैं कि आपको याद दिलाना चाहता हूं कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने अभी तक अजय मिश्र से बात नहीं की है और न ही उन्हें बर्खास्त किया गया है.
बता दें कि रविवार को लखीमपुर खीरी में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे. इस दौरान किसान उन्हें रास्ते में काले झंडे दिखा रहे थे. तभी काफिले को काला झंडा दिखा रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे की कार किसानों पर चढ़ा दी. इसके बाद किसानों ने अजय की गाड़ी पर हमला बोल दिया. और आग के हवाले कर दिया. हालांकि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गए. फिलहाल मौके भारी फोर्स की तैनाती कर दी गई है. घटना के बाद देर रात से ही लीखीमपुर खीरी में नेताओं का जाना जारी है.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य