Khabar Baazi
टीवी न्यूज़ के इतिहास में पहली बार एबीपी अस्मिता ने पार्टी के नेताओं से पूछकर किया पोल
एबीपी ग्रुप के गुजराती न्यूज़ चैनल एबीपी अस्मिता ने अलग तरीके से ओपिनियन पोल किया है. चैनल के मुताबिक यह पोल गुजराती टीवी न्यूज़ के इतिहास में पहली बार हुआ है.
चैनल के एंकर रौनक पटेल ने गुजरात के गांधीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर एक ओपनियन पोल दिखाया. कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए वह कहते हैं, “एबीपी पहले मतदाताओं का सर्वे करता था, फिर पत्रकारों का सर्वे, लेकिन अब गुजराती टीवी न्यूज़ के इतिहास में पहली बार राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं और नेताओं से उनकी जीत को लेकर ओपिनियन पोल किया है.”
एंकर आगे कहते हैं, “हमारा प्रयास है कि कार्यकर्ताओं और नेताओं के दिल की बात बाहर निकालना जो पत्रकारिता के लिए सबसे अच्छा है. यह एक आर्दश पत्रकारिता है और एक नया प्रयोग है टीवी के इतिहास में की नेता और कार्यकर्ता दिल से क्या सोचते हैं, भले ही टीवी पर कुछ भी बोलते हों”
इस सर्वे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को शामिल नहीं किया गया है. एंकर कहते हैं, "'आप’ पार्टी यहां नई है, इसलिए उनके कार्यकर्ताओं को इस सर्वे में शामिल नहीं किया गया है."
इस ओपिनियन पोल का परिणाम 30 सितंबर को बताया गया. हर पार्टी के 10-10 कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई. जिसके आधार पर पोल के परिणाम को जारी किया गया. बिना आम आदमी पार्टी को शामिल किए ही चैनल ने पार्टी को दो सीटें दी हैं. इसका मतलब है कि बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने आम आदमी पार्टी की जीत की बात कही है.
जिस तरह इस नए तरीके के ओपिनियन पोल ने लोगों को चकित किया उसी तरह यह भी सोचने पर मजबूर किया है कि क्या काग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ का नाम लिया होगा?
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra