Khabar Baazi
पीटीआई ने यूएनआई पर स्टोरी चुराने का लगाया आरोप
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया(पीटीआई)ने यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) पर स्टोरी चुराने का आरोप लगाया है. न्यूज एजेंसी ने कहा, “बिना किसी क्रेडिट के स्टोरी ली गई है"
पीटीआई ने ट्वीट में जिस खबर की चोरी का आरोप लगाया है वह लता मंगेशकर के जन्मदिन से जुड़ी हुई खबर है. न्यूज एजेंसी ने जो ट्वीट किया है उसमें कहा गया है, “लता मंगेशकर से जुड़ी जो स्टोरी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर मंगलवार को प्रकाशित हुई, वह पीटीआई की स्टोरी है.”
पीटीआई ने अपने ट्वीट के साथ में आउटलुक की खबर भी साझा की है. लता मंगेशकर के जन्मदिन को लेकर प्रकाशित यह खबर पीटीआई से ली गई है. वही खबर यूएनआई की वेबसाइट पर भी है. आउटलुक पर प्रकाशित खबर मंगलवार दोपहर 2 बजे की है तो वहीं यूएनआई की वेबसाइट पर शाम करीब 5 बजे प्रकाशित हुई.
बता दें कि पीटीआई और यूएनआई दोनों ही न्यूज एजेंसी हैं. देश के अधिकतर मीडिया संस्थान इन दोनों की न्यूज एजेंसियों की फीड का उपयोग खबर के लिए करते है.
Also Read
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant