Khabar Baazi
एनडीटीवी के बेचे जाने की खबरों को चैनल ने बताया अफवाह
एनडीटीवी लिमिटेड ने अधिग्रहण को लेकर उठ रही खबरों पर अपना बयान जारी किया है. कंपनी ने कहा कि यह सभी अफवाह हैं, हमारी किसी संस्था के साथ कंपनी के स्वामित्व को बदलने की और निवेश की कोई बातचीत नहीं चल रही है.
कंपनी ने अपने बयान में साफ किया है कि, प्रणय रॉय और राधिका रॉय जो की पेशे से पत्रकार हैं, उनके पास कंपनी का 61.45 फीसदी शेयर हैं और उनके ही नियंत्रण में हैं.
कंपनी ने साफ किया है कि उसे नहीं पता क्यों अचानक कंपनी के शेयरों में उछाल आया है. कंपनी के बेचे जाने को लेकर उठ रही अफवाहों पर एनडीटीवी ने कहा कि वह इन अफवाह वाली रिपोर्ट्स को ना ही नियंत्रित करता है और ना ही इनमें भाग लेता है.
बता दें कि कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि अडानी ग्रुप दिल्ली स्थित एक मीडिया हाउस का अधिग्रहण कर रहा है. इसके बाद लोग एनडीटीवी को लेकर अनुमान लगाने लगे. जिसके बाद कंपनी के शेयरों में उछाल देखा गया.
बीएसई पर आज एनडीटीवी का शेयर 7.20 रुपये उछल कर 79.65 रुपये पहुंच गया. वहीं, एनएसई पर यह 7.25 रुपये की छलांग के साथ 79.85 रुपये पर पहुंच गया. दोनों एक्सचेंजों में आज 10 फीसद का अपर सर्किट लग चुका है.
गौरतलब है कि अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा समूह की मीडिया पहल का नेतृत्व करने के लिए अनुभवी पत्रकार संजय पुगलिया को सीईओ और प्रधान संपादक के रूप में शामिल किया है. इससे पहले पुगलिया द क्विंट के साथ जुड़े थे.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra