Khabar Baazi
बंदूक की नोक पर पत्रकार से अपनी तारीफ करवा रहा तालिबान
सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक पत्रकार से बंदूक की नोक पर तालिबान की तारीफ करने को कहा जा रहा है.
यह वीडियो एक ईरानी पत्रकार और एक्टिविस्ट मसीह अलीनेजादी ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है. उन्होंने लिखा है, "यह सच्चाई है. तालिबानी आतंकवादी एक डरे हुए टीवी एंकर के पीछे बंदूकों के साथ खड़े हैं और उससे कह रहे हैं कि अफगानिस्तान के लोगों को इस्लामिक साम्राज्य से नहीं डरना चाहिए."
उन्होंने आगे लिखा कि, "तालिबान लाखों लोगों के मन में डर का पर्याय है. यह सिर्फ एक और सबूत है"
बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से देश में अंशाति फैली हुई है. जहां अफगान के लोग अभी भी दूसरे देशों में शरण लेने के लिए मजूबर हैं. वहीं नागरिकों के साथ-साथ पत्रकारों से भी मारपीट की जा रही है.
गुरुवार को अफगानिस्तान के स्थानीय टीवी न्यूज चैनल टोलो न्यूज़ के एक पत्रकार के साथ तालिबान ने मारपीट की. यह घटना राजधानी काबूल में हुई, इस दौरान पत्रकार जैर याद खान और उनके कैमरामैन बेरोजगारी पर रिपोर्ट कर रहे थे.
इससे पहले अफगानिस्तान की महिला पत्रकारों ने कहा है कि तालिबान द्वारा उन्हें काम करने से रोका जा रहा है. आरटीए (रेडियो टेलीविजन अफगानिस्तान) की एक एंकर शबनम खान दावरान को तालिबान ने उनके दफ्तर में नहीं घुसने दिया.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra