Khabar Baazi
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने ‘मीडिया को नियंत्रित’ करने का किया वादा
तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मीडिया को नियंत्रित करेगें.
टाइम्स नाउ की पत्रकार द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में अन्नामलाई अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहते हैं, ‘‘मीडिया के बारे में यह भूल जाओ, कि जब वे हमारे बारे में झूठ बोलते हैं, लेकिन हम छह महीने के भीतर मीडिया को नियंत्रित कर के, अपने हाथों में ले लेगें. आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है ... कोई भी आउटलेट लगातार झूठ नहीं बोल सकता है.’’
अन्नामलाई ने आगे कहा कि, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष “एल मुरुगन अब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, पशुपालन और मत्स्य पालन राज्यमंत्री बन गए है. अब सब मीडिया उनके अधीन आ जाएगा. झूठी खबरें नहीं बताई जा सकतीं और आप ऐसी झूठी खबरों के साथ राजनीति भी नहीं कर सकते.”
बता दें कि, के अन्नामलाई को 8 जुलाई को ही तमिलनाडु बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. कर्नाटक कैडर के अन्नामलाई ने 2019 में आईपीएस के पद से इस्तीफा दे दिया था. मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले अन्नामलाई ने बीजेपी 2019 में ज्वाइन कर लिया था. उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage