NL Tippani
शर्मा वर्सेज़ शर्मा और लकड़बग्घों की सभा में बकरियों के कल्याण की चर्चा
बीते हफ्ते धृतराष्ट्र के दरबार में डंकापति की ताजा ताजा मंत्रिमंडल की रद्दोबदल और उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा पर गर्मागर्म चर्चा हुई. देश की सेहत बहुत खराब हो चुकी है और इसके लक्षण डंकापति के मंत्रिमंडल की खराब सेहत से लगाई जा सकती है. देश की लगभग 50 फीसद आबादी यानी महिलाओं की हिस्सेदारी सिर्फ, मात्र 14 फीसद है. इस देश की 14 फीसद आबादी मुसलमान है उसका सिर्फ एक नुमाइंदा है डंकापति के मंत्रिमंडल में. यह खुले आसमान में खोए-खोए चांद का सा मामला है इसलिए हमने इसका प्रतिशत निकालने की मेहनत भी नहीं की. देश की सेहत बहुत खराब हो चुकी है, डंकापति के नवरत्न उसके अक्स हैं.
इस हफ्ते हमने खबरिया चैनलों की कुछ धूर्तताओं पर रोशनी डाली है. यह धूर्तता चैनलों की सत्ताधारी वर्ग के साथ मिलीभगत का नतीजा है. जहां सत्ताधारी दल फंसा होता है वहां ये चालाकी से उन्हें बच निकलने का मौका देते हैं. आपको ये बात हम बार बार कहते हैं, एक बार फिर से कह रहे हैं. इस समस्या का इलाज आपको बनना है. न्यूज़लॉन्ड्री या फिर इस तरह के प्लेटफॉर्म जो आपके सब्सक्रिप्शन से चलें वही सत्ताधारी दलों के दाबाव से आजाद होकर पत्रकारिता कर सकते हैं. आपका छोटा सा सब्सक्रिप्शन एक आजाद मीडिया की बुनियाद बन सकता है.
Also Read: उदारवाद के विस्तार में कमी
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage