Khabar Baazi
वरिष्ठ पत्रकार पी साईनाथ को मिला जापान का प्रतिष्ठित फुकुओका पुरस्कार
वरिष्ठ पत्रकार और पीपुल्स आर्काइव ऑफ रूरल इंडिया के संस्थापक संपादक पी साईनाथ को इस साल जापान के प्रतिष्ठित ग्रैड फुकुओका पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
पुरस्कार की घोषणा के समय कहा गया कि पी साईनाथ एक प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो भारत में खेती करने वाले गरीब लोगों की आवाज उठाते हैं. साथ ही वह इन लोगों की जीवन शैली को वास्तविकता से रुबरु कराते हुए 'ग्रामीण कहानियों' की रिपोर्ट करते हैं.
जैसा कि एशिया अशांत परिवर्तनों से गुजर रहा है, श्री साईनाथ नए 'ज्ञान' की तलाश कर रहे हैं और नागरिक सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं. इस कारण से, वह फुकुओका पुरस्कार के भव्य पुरस्कार के लिए योग्य प्राप्तकर्ता है.
पी साईनाथ के साथ दो अन्य लोगों को भी फुकुओका पुरस्कार दिया गया है. तीन अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाने वाले इस पुरस्कार में ग्रैंड अवार्ड साईनाथ को दिया गया, वही अकादमिक पुरस्कार जापान के इतिहासकार किशिमोतो मियो, कला और संस्कृति के लिए थाईलैंड के लेखक और फिल्म निर्माता प्रबदा यूं को सम्मानित किया गया.
बता दें कि जापान में इस पुरस्कार की शुरुआत 1990 में की गई थी. इसका उद्देश्य एशिया की अनोखी और विविधतापूर्ण संस्कृति को संरक्षित रखने और प्रोत्साहित करने के काम करने वाले लोगों और संस्थानों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है.
पी साईनाथ से पहले संगीतकार एआर रहमान और इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables