Khabar Baazi
नेटवर्क 18 ने खत्म किया कार्टूनिस्ट मंजुल का कॉन्ट्रैक्ट
नेटवर्क 18 के साथ पिछले 6 साल से कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे मशहूर कार्टूनिस्ट मंजुल का अचनाक संस्थान ने कॉन्ट्रेक्ट रद्द कर दिया. सरकार द्वारा हाल ही में ट्विटर को मंजुल के खिलाफ कार्रवाई करने का नोटिस भेजने के बाद यह फैसला लिया गया है.
द वायर की खबर के मुताबिक, कॉन्ट्रेक्ट रद्द करने का फैसला बहुत अचानक लिया गया. किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि ऐसे कुछ होगा.
बता दें कि 4 जून को मंजुल ने ट्विटर द्वारा भेजे गए नोटिस मेल को शेयर करते हुए बताया था कि सरकार ने ट्विटर को मेरे खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान मंजुल द्वारा बनाए कई कार्टून काफी लोकप्रिय हुए जिसमें सरकार को कोरोना महामारी के लिए जिम्मेदार बताया गया था.
Also Read
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant