Khabar Baazi
कोरोना से निधन होने पर अपने कर्मचारियों की आर्थिक मदद करेगा दैनिक भास्कर
कोरोना महामारी के समय में जहां मीडिया संस्थानों से पत्रकारों को निकाला जा रहा है, उनके निधन के बाद परिवार बेसहारा हो रहे है, ऐसे मुश्किल समय में दैनिक भास्कर ग्रुप ने एक नई मिसाल पेश की है.
दैनिक भास्कर समूह ने कोरोना महामारी की वजह से मृत्यु हो जाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को मदद करने का फैसला किया है. ग्रुप ने कहा है, "मृतक के परिवार की क्षति की भरपाई करना तो मुमकिन नहीं है लेकिन हम एक छोटा सी मदद कर रहे हैं."
सुधीर, गिरीश और पवन अग्रवाल द्वारा जारी इस बयान में जिन कर्मचारियों की कोरोना से मृत्यु हुई है उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही गई है. इसमें कहा गया हैं कि मृत्यु होने के बाद उस कर्मचारी के परिवार को 30 हजार रुपये या उसकी मंथली सैलरी (जिनकी 30 हजार से कम होगी) 1 साल तक दिया जाएगा.
साथ ही जीटीएलआई इंश्योरेंस के तहत 48 महीने की सैलरी के बराबर राशि मिलेगी. बेरेवमेंट फंड के तहर 7 लाख रुपए, पीएफ और ईडीएलआई के तहत 35 महीनों की बेसिक सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही ग्रेच्युटी और फुल एंड फाइनल सेटलमेंट कर राशि परिजन को दी जाएगी.
ग्रुप ने अपने बयान में बताया हैं कि इस राशि को पहुंचाने की जिम्मेदारी वर्टिकल हेड और एचआर की होगी.
Also Read
-
Decoding PM CARES Fund audit report: Sitting on thousands of crores, yet only lakhs spent
-
Land, jobs, tribal quota: The issues forming Goa 2027, and why BJP still starts ahead
-
The HT editor who stood by his reporter all the way to jail
-
Rs 1.9 cr a day: BJP govt in MP spent more on publicity than on environment or minority depts
-
'असली' बनाम 'राजनीतिक': रांची छात्र प्रदर्शन को सीजेपी के बरक्स रखती सोशल मीडिया मुहिम की पड़ताल