Saransh
क्या हैं कोविड से जुड़े नए प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस?
कोविड के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने नई एसओपी जारी की हैं. यदि आपकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव है तो घबराएं नहीं. अधिकतर मरीज़ घर पर ही ठीक हो जाते हैं. केवल गंभीर मरीज़ों को अस्पताल जाने की ज़रूरत है. जिन मरीज़ों को लंबे समय से डाइबिटीज़, हाइपर टेंशन, कैंसर, लंग्स या किडनी की बिमारी है, या गर्भवती हैं या जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है उन्हें कोविड संक्रमित होने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती करना चाहिए. कुछ जरूरी नंबर हमेशा साथ रखें जैसे एंबुलेंस सेवा, नजदीकी अस्पताल का नंबर, जिस जिले में आप रहते हैं उस जिले के मजिस्ट्रेट दफ्तर का नंबर, प्लाज्मा बैंक, कोविड हेल्पलाइन नंबर आदि.
यदि किसी की मृत्यु कोविड से हो जाए इसके लिए भी सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किये हैं. इनका पालन कर कोविड-19 से मरने वालों का दाह संस्कार किया जाता है या फिर दफनाया जा सकता है. लाश को संभालने की ज़िम्मेदारी अस्पताल की होती है.
अगर मरीज़ की मृत्यु घर पर हो जाए, तो ऐसे में परिजन राज्य की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या जिला मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दें. एंबुलेंस घर भिजवाई जाती है. परिजन किसी भी समय शव को नहीं छू सकते. परेशानी और संकट के इस वक्त में जरूरी है कि आप सब जरूरी बातों का ध्यान रखें और अपने साथ दूसरों की भी मदद करें. अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो देखें.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context