Newslaundry Hindi
दिल्ली हाईकोर्ट ने ईटी नाउ के एंकर की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बलात्कार के आरोपी ईटी नाउ के एंकर वरुण हिरेमथ की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. लाइव लॉ की खबर के मुताबिक, जस्टिस मुक्ता गुप्ता की बेंच ने गिरफ्तारी पर रोक इस शर्त पर लगाई है कि जब आवश्यकता होगी पत्रकार जांच में शामिल होंगे.
बता दें कि 6 अप्रैल को ही दिल्ली की एक अदालत ने पत्रकार वरुण हिरेमथ के खिलाफ एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. वहीं 23 फरवरी को शिकायत दर्ज होने के बाद से पत्रकार फरार है. पुलिस ने पत्रकार पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है.
पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था, “चूंकि महिला ने अदालत के सामने कहा था कि उसने यौन संबंध बनाने के लिए सहमति नहीं दी थी, इसलिए अदालत यह मान लेगी कि उसने सहमति नहीं दी है.”
पीड़ित 22 वर्षीय युवती ने वरुण के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था हिरेमथ ने उसके साथ 20 फरवरी को दिल्ली के चाणक्यपुरी में एक फाइव स्टार होटल में बलात्कार किया था.
Also Read
-
BJP promises ‘positive content’. Its new social media team’s record tells another story
-
Years after NEP spoke of digital literacy, 3 of 4 govt schools still don’t have a functional desktop
-
Rs 428 crore in, Rs 1 crore out: How Chinese capital and public money vanished into Gurugram’s garbage
-
Exclusive: Inside the bulk objections targeting Muslims in Uttarakhand’s SIR
-
E20 पर डीडी न्यूज़ की कारीगरी, मोदी समर्थकों को किसान बना कर पेश किया