Newslaundry Hindi
रेप के आरोपी ईटी नाउ के एंकर के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
ईटी नाउ के एंकर वरुण हिरेमथ के खिलाफ दिल्ली की स्थानीय अदालत ने बलात्कार के एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने फरार वरुण पर इनाम राशि भी बढ़ा दी है. वह पिछले 23 फरवरी से फरार चल रहा है. कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा, "पीड़िता ने आरोपी के साथ पिछले यौन संबंधों को लेकर सहमति नहीं जताई थी".
22 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि हिरेमथ ने उसके साथ 20 फरवरी को दिल्ली के चाणक्यपुरी में एक फाइव स्टार होटल में बलात्कार किया था. शिकायत दर्ज होने के बाद से पत्रकार फरार है.
पुलिस ने पत्रकार को खोजने के लिए मुंबई में अपनी कई टीमें भेजीं हैं लेकिन अभी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था, "चूंकि महिला ने अदालत के सामने कहा है कि उसने यौन संबंधों के लिए सहमति नहीं दी थी, इसलिए अदालत यह मान लेगी कि उसने सहमति नहीं दी है".
हालांकि पत्रकार की तरफ से बार-बार यह तर्क देने के कोशिश की गई कि यौन संबंध सहमति से बनाया गया है. लेकिन कोर्ट ने उसे नकार दिया.
Also Read
-
Health budget grows every year. So why isn’t public healthcare improving?
-
TV Newsance 330 | Savarna khatre mein hai? Primetime hysteria over UGC’s equity rules
-
From ‘unremarkable’ to ‘long-game’: How the press read Sitharaman’s hand
-
Kerala’s Kumbh: From an ancient secular festival to Hindu pilgrimage narrative
-
South Central 60: UGC rules protests and the myth of ‘misuse’, Kerala SNDP-NSS breakup