Newslaundry Hindi
तमिलनाडु में एक न्यूज चैनल ने मीडिया की आजादी को लेकर चुनाव आयोग को लिखा पत्र
विधानसभा चुनावों में राजनीतिक पार्टियां हर सरकारी तंत्र का उपयोग अपने फायदे के लिए करती है, ऐसा ही कुछ तमिलनाडु सरकार ने भी एक प्राइवेट न्यूज़ चैनल को लेकर किया.
सरकारी केबल टीवी कॉरपोरेशन ने मलाई मुरासु टीवी चैनल को सिर्फ इसलिए ब्लॉक कर दिया क्योंकि चैनल ने जो चुनावों को लेकर एक ओपिनियन पोल दिखाया था जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक की हार हो रही थी.
न्यूज चैनल ने चुनाव आयोग से पत्र लिखकर तमिलनाडु में मीडिया की आजादी बहाल करने की मांग की. द हिंदू की खबर के मुताबिक, तमिलनाडु के एक केबल टीवी चैनल ने अपने प्रसारण को सरकारी केबल टीवी पर रोके जाने को लेकर राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की है.
शिकायत में कहा गया हैं, “टीएसीटीवी में सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक हस्तक्षेप से हमें कहा गया हैं कि चैनल आगे से जो भी ओपिनियन पोल प्रसारित करेगा, उसे पोल को लेकर पहले हमें जानकारी देनी है.”
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian