Newslaundry Hindi
स्वतंत्र पत्रकारों और लेखकों के लिए नया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में फेसबुक
अमेरिका स्थित दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसुबक ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वह स्वतंत्र पत्रकारों और लेखकों के लिए एक प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने वाली है.
ग्लोबल न्यूज पार्टनरशिप और न्यूज प्रोडक्ट मैनेजर के द्वारा लिखे गए इस ब्लॉग में कहा गया हैं कि अगले महीने से अमेरिका में कंपनी इन नए प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने जा रही है, जिससे स्वतंत्र लेखकों को उनके पाठकों तक पहुंचने में मदद करेगा और उनके व्यवसाय को बढ़ाने में भी मदद करेगा.
इस नए प्लेटफॉर्म का उद्देश्य स्वतंत्र पत्रकारों को समर्थन करना है जो कई बार समाज में खबरों को आवाज देने वाली अकेली आवाज होती है. हम ऐसे पत्रकारों को लॉन्च में शामिल करने और उनकी आवश्यकताओं के लिए विशिष्ट टूल और सेवाओं का निर्माण करने के लिए काम करेंगे.
ब्लॉग में आगे बताया गया है कि फेसबुक 2018 के बाद से, पत्रकारिता को समर्थन देने के लिए अब तक 600 मिलियन डॉलर खर्च कर चुका है और अगले तीन सालों में हमने निवेश के लिए 1 बिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा है.
बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में फेसबुक ने न्यूज कॉर्प से समाचारों के भुगतान को लेकर समझौता किया है. कंपनी ने यह कदम देश में पारित नए कानून के बाद उठाया है. इससे पहले गूगल ने भी न्यूज कॉर्प के साथ समझौता की था.
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही ट्विटर ने भी रिवी नामक न्यूजलेटर कंपनी का अधिग्रहण किया था. रिवी संपादकीय न्यूजलेटर टूल जो लेखकों और मीडिया संस्थानों को मदद करता है.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
नेहा सिंह राठौर वाले मामले में एबीपी की कार्रवाई, तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज