Newslaundry Hindi
अखिलेश यादव की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ मारपीट
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में गुरुवार को मुरादाबाद के एक होटल में पत्रकारों के साथ मारपीट की गई. इस दौरान कुछ पत्रकार जमीन पर भी गिर गए.
एबीपी गंगा की खबर के मुताबिक, अखिलेश यादव मुरादाबाद में आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे. यहां स्थानीय होटल में अखिलेश की प्रेस वार्ता रखी गई थी. जिसमें सवालों को लेकर शुरू हुई तनातनी हाथापाई में तब्दील हो गई.
इस घटना का एक वीडियो वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी ने शेयर किया है, जिसमें दिख रहा हैं कि अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की घटना को सही बता रहे हैं और कह रहे है.. मारा है जाइए..
इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर “सपा पर गुंडई करने का आरोप लगाया है और कहा कि अभी सत्ता से बाहर हैं, तब इतनी गुंडई, सोचिए सत्ता में रहते कितना नशा रहा होगा.”
घटना के एक अन्य वीडियो में न्यूज 18 के पत्रकार फरीद शम्सी के पैर में चोट लग गई. वह कहते हैं कि सवाल पूछ रहे थे कि अखिलेश यादव गुस्सा हो गए. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने राइफल के बट से मारा जिसके कारण वह बेदम होकर जमीन पर गिर गए.

Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra