Newslaundry Hindi
लोकसभा और राज्यसभा टीवी अब हुआ संसद टीवी
लोकसभा और राज्यसभा टीवी को मर्ज कर अब संसद टीवी बना दिया गया है. सोमवार को जारी एक नोटिस में कहा गया है कि लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा स्पीकर की सहमति के बाद संसद टीवी को बनाया गया है.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस पर जून महीने से काम किया जा रहा था. जिसके बार में जानकारी भी दे दी गई थी, लेकिन इसकी घोषणा सोमवार को हुई. इस विलय के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी रवि कपूर को संसद टीवी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है. वह एक साल तक इस पद पर बने रहेंगे.
आईबीटी टाइम्स के मुताबिक, राज्यसभा टीवी के सीईओ मनोज कुमार पांडे को उनके पद से हटा दिया गया है. हालांकि उनकों सेवा शर्तों के मुताबिक एक महीने की सैलरी दी जाएगी.
इस विलय के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अब लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी खत्म हो जाएगा?. या दोनों टीवी जैसे काम कर रहे हैं वैसे ही काम करते रहेंगे.
एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक, दोनों (लोकसभा और राज्यसभा) टीवी वैसे ही काम करते रहेंगे. हालांकि अब लोकसभा टीवी पर हिंदी में और राज्यसभा टीवी पर अंग्रेजी में प्रसारण किया जाएगा. वहीं इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, जब सदन का सत्र नहीं चलेगा, तब दोनों टीवी पर एक ही कार्यक्रम दिखाया जाएगा.

Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage