Newslaundry Hindi
टीआरपी केस में बार्क के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता को मिली जमानत
बार्क के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता को मंगलवार को टीआरपी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. पार्थो दिसंबर महीने से तलोजा जेल में बंद है.
लाइव लॉ की खबर के मुताबिक, कोर्ट ने बार्क के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता को दो लाख रुपए के बेल बॉन्ड पर जमानत दी है. साथ ही हर 6 महीने में पुलिस स्टेशन आना होगा.
बता दें कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 55 वर्षीय दासगुप्ता को पुणे जिले में पिछले महीने तब गिरफ्तार किया था, जब वह गोवा से पुणे जा रहे थे. इसके बाद अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया था.
पुलिस ने कहा कि बार्क के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी रोमिल रामगढ़िया से पूछताछ में पता चला कि वह दासगुप्ता की मिलीभगत से टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) फर्जीवाड़े में शामिल थे. रामगढ़िया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि रोमिल फिलहाल जमानत पर हैं.
टीआरपी मामले में रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की थी. वहीं रिपब्लिक टीवी के कई सीनियर अधिकारी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं. ग़ौरतलब है कि इस मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी का भी नाम है.
Also Read: लोकसभा और राज्यसभा टीवी अब हुआ संसद टीवी

Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां