Newslaundry Hindi
डिजिटल मीडिया को सपोर्ट करने के लिए एक बिलियन डॉलर का निवेश करेगा फेसबुक
दिग्गज टेक कंपनी फेसबुक ने घोषणा की है कि अगले तीन सालों में कंपनी डिजिटल मीडिया को सपोर्ट करने के लिए एक बिलियन डॉलर का निवेश करेगी.
फेसबुक ग्लोबल अफेयर्स के वाइस प्रेसिडेंट निक क्लेग ने एक पोस्ट द्वारा बताया कि फेसबुक समाचार प्रकाशकों के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार है. क्लेग ने कहा, “हमने 2018 से अब तक करीब 600 मिलियन डॉलर का निवेश मीडिया इंडस्ट्री को सपोर्ट करने के लिए किया है.”
फेसबुक की यह घोषणा, ऑस्ट्रेलिया की संसद द्वारा पारित किए गए उस कानून के बाद आई है जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया कंपनियां गूगल और फेसबुक न्यूज़ पब्लिशर्स को खबर दिखाने को लेकर भुगतान करेगी.
फेसुबक ने पिछले महीने यूके के कई मीडिया पब्लिशर्स के साथ डील की है कि जिसके तहत कंपनी उन मीडिया संस्थानों को अपने फेसबुक न्यूज़ एप में फीचर करेगी और उसके बदले मीडिया संस्थान को भुगतान करेगी.
फेसुबक ने फिलहाल द गार्जियन, टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप, फाइनेशियल टाइम्स, डेली मेल ग्रुप और स्काय न्यूज से डील की है. क्लेग ने बताया कि कंपनी ऐसी ही डील अमेरिका में कर रही है और आने वाले समय में जर्मनी और फ्रांस में भी करेगी.
इससे पहले गूगल ने भी घोषणा की थी कि वह न्यूज़ पर अगले तीन सालों में एक बिलियन डॉलर का निवेश करेगी. कंपनी ने न्यूज कॉर्प के साथ एक डील भी की है जिसके तहत गूगल अब न्यूज कॉर्प को खबरों के लिए भुगतान करेगा.

Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context