Newslaundry Hindi
रूपर्ट मर्डोक के ‘न्यूज कॉर्प’ को गूगल करेगा भुगतान
मीडिया मुगल रूपर्ड मर्डोक के न्यूज कॉर्प को खबरों के लिए अब गूगल भुगतान करेगा. यह डील तीन सालों के लिए हुई है. बीबीसी की खबर के मुताबिक न्यूज कॉर्प ने बयान जारी कर कहा कि वह ‘महत्वपूर्ण भुगतान’ के बदले अपनी स्टोरी साझा करेगा.
न्यूज कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉबर्ट थॉमसन ने कहा, "यह एक दशक से अधिक समय से हमारी कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कारण रहा है और मुझे इस बात की खुशी है कि व्यापार की शर्तें बदल रही हैं, न केवल न्यूज कॉर्प के लिए, बल्कि हर प्रकाशक के लिए."
गूगल और न्यूज कॉर्प ने इस डील के वित्तीय संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है. वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह तीन साल की डील करीब 74 मिलियन डॉलर में हुई है. इससे पहले न्यूज कॉर्प ने एप्पल और फेसबुक से भी भुगतान को लेकर सौदा किया था.
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया सरकार एक ऐसा प्रस्ताव लाई है जिसके तहत गूगल और फेसबुक पर खबरें दिखाने के लिए कंपनियों को भुगतान करना पड़ेगा. वहां की सरकार का कहना है कि यह दुनिया का पहला कानून है, इसके तहत ऑनलाइन विज्ञापन बाजार में सबको समान मुकाबले का मौका मिलेगा.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया सरकार के इस कानून पर गूगल ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी सेवाएं बंद कर देगी वहीं फेसबुक ने भी खबरों को अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं करने की धमकी दी थी.
गुरुवार को इस कानून के विरोध में फेसुबक ने ऑस्ट्रेलियाई विपक्षी नेताओं के अकाउंट, राज्य स्वास्थ्य विभाग और मौसम विभाग के पेज को भी बैन कर दिया है. इतना ही नहीं फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में खुद का पेज भी ब्लॉक कर दिया है.
जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पीएम मॉरिसन नेकहा, “फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया को अनफ्रेंड किया है. फेसबुक की कारगुजारी से स्वास्थ्य, व्यापार श्रेणी की कई आवश्यक सेवाएं व सूचनाएं रुक गई हैं. उसका कदम हेकड़ी भरा और निराशाजनक है. उसने साबित कर दिया कि उसकी बढ़ती शक्ति पर विभिन्न देश जो चिंताएं जताते रहे हैं, वे सही हैं.”

Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian