Newslaundry Hindi
उन्नाव: 'बहन आंखें खोलेगी तो राज खुलेगा'
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से बुधवार को एक सनसनीखेज खबर सामने आई. जिले के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में खेतों में चारा लेने गयी 3 लड़कियां संदिग्ध हालत में बंधी हुई मिलीं. इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक लड़की का कानपुर में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों के मुताबिक उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है.
इस घटना के बारे में उन्नाव के डीएम रवींद्र कुमार ने न्यूज़लॉन्ड्री को बताया, "जो घटना हुई है उसकी जांच की जा रही है. मौके पर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं. जो लड़की जीवित है, मैं उसकी व्यवस्था में लगा हुआ हूं. ताकि कम से कम उसे बचाया जा सके. बाकी घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी गहनता से जांच कर रहे हैं. इस लड़की की उम्र करीब 16 साल है और इन तीनों में सबसे बड़ी है."
रवींद्र कुमार ने आगे बताया, "अब तक की जानकारी में बलात्कार जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. लड़कियों का परिवार किसी आपसी विवाद या रंजिश जैसी बात से इंकार कर रहा है. घटनास्थल पर लड़कियों के हाथ और पैर आपस में बंधे हुए थे. जब लड़कियों को यहां लाया गया तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था. पहली नज़र में ज़हर खाने से मौत का मामला लग रहा है. जीवित लड़की को उन्नाव के जिला अस्पताल से कानपुर के हैलेट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है."
घटना की और जानकारी के लिए न्यूज़लॉन्ड्री ने उन्नाव के एसपी आनंद कुलकर्णी से भी बात की. हालांकि नेटवर्क में समस्या के चलते उनसे कुछ खास बात नहीं हो पाई. फोन पर उन्होंने बस इतना ही कहा, कि वो घटनास्थल पर ही मौजूद हैं. लेकिन नेटवर्क की प्रॉब्लम है. आवाज ठीक से नहीं आ रही है." एसपी कुलकर्णी ने आगे की जानकारी के लिए हमें उन्नाव मीडिया सेल का नंबर दिया.
उन्नाव पुलिस मीडिया सेल ने न्यूज़लॉन्ड्री को बताया, "यह घटना असोहा थाना क्षेत्र की है. शाम को करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन लड़कियां संदिग्ध हालत में अपने ही खेत में बंधी हुई पड़ी हैं. इसके बाद परिजन और पुलिस मिलकर बच्चियों को अस्पताल लेकर गए जहां पर दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया. खेत में बच्चियों के आसपास और मुंह में बहुत सारा झाग पड़ा हुआ था. जिला अस्पताल में बताया गया कि बच्चियों ने जहर खाया हुआ है. बच्ची को सही इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया. फिलहाल कानपुर में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस की सभी टीमें सर्विलांस, फोरेंसिक, स्वॉट टीम और खोजी कुत्ते सहित सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं."

Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra