Newslaundry Hindi
जी न्यूज ने कंगना रनौत को लेकर किया पोल, नकारात्मक रिजल्ट आने पर डिलीट किया ट्वीट
जी न्यूज ने अपनी अंग्रेजी वेबसाइट पर कंगना रनौत के सपोर्ट में कराए एक पोल के नकारात्मक रिजल्ट आने पर उस ट्वीट को डिलीट कर दिया है. दरअसल पोल के अंतिम रिजल्ट आने से पहले ही जी न्यूज ने एक खबर भी इस पोल पर कर दी थी. जिसमें ट्विटर यूजर्स को कंगना का सपोर्ट मिलना बताया था. साथ ही कंगना ने भी इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस पर खुशी व्यक्त की थी. और धन्यवाद देते हुए लिखा था कि हम दुनिया में किसी से कम नहीं हैं. लेकिन जब पोल का अंतिम रिजल्ट आया तो उसमें कंगना दोगुने अंतर से पिछड़ गईं.
11 फरवरी को जी न्यूज ने अपनी अंग्रेजी वेबसाइट पर ट्वीट के जरिए लोगों से पूछा कि अमेरिकन एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप और इस्राइली एक्ट्रेस गल गडोत की तुलना में क्या आप कंगना रनौत को सपोर्ट करेंगे. ट्विटर पर इस पोल में कुल 18155 लोगों ने हिस्सा लिया. जिसमें ‘64 प्रतिशत ने नहीं’ में जवाब दिया जबकि ‘हां’ में जवाब देने वालों की संख्या 33 प्रतिशत थी. यानी लगभग दोगुने लोगों ने कंगना के खिलाफ वोट किया.
इसके बाद जी न्यूज ने उस ट्वीट को ही डिलीट कर दिया. हालांकि कंगना का धन्यवाद ट्वीट अभी भी बरकरार है. अब ट्विटर पर लोग तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कंगना चर्चा में बनी हुई हैं. कुछ दिनों पहले विदेशी अभिनेत्री रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा किसानों के समर्थन में किए गए ट्वीट को लेकर भी उन्होंने इन पर काफी अनर्गल आरोप लगाए थे.

Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra