Newslaundry Hindi
पत्रकार नेहा दीक्षित ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
वरिष्ठ पत्रकार नेहा दीक्षित ने ट्विटर पर अपने साथ हुई एक आपबीती का जिक्र किया है. उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, “पिछले कई महीनों से कोई मेरा पीछा कर रहा है. वह मुझे अनजान नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकी भी दे चुका है.”
वरिष्ठ पत्रकार ने लिखा, “पीछा करने वाले ने मेरे घर की जानकारी निकल ली और मुझे फोन पर मेरा रेप और एसिड अटैक कर मेरी हत्या करने की धमकी दे रहा था. इस दौरान वह बार-बार मेरे पत्रकारिता के कार्यों का जिक्र कर रहा था. पीछा करने वाले ने मुझे करीब 12 अलग-अलग नंबरों से अलग आवाज़ में फोन किया. इस दौरान उसने मेरे पार्टनर नकुल सिंह और मुझे दोनों को मारने की धमकी दी. नकुल एक फिल्म मेकर हैं.”
नेहा कहती हैं, “इतने दिनों से धमकी देने के बाद किसी ने मेरे घर में 25 जनवरी को घुसने की कोशिश की. मेरे आवाज लगाने के बाद वह भाग गया. जिसके बाद मैंने दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है और अब पुलिस इस केस की जांच कर रही है.”
नेहा दीक्षित ने अपने साथ हुए इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि “हमें (पत्रकारों) को अपने काम की वजह से ऑनलाइन मिलने वाली धमकियों से ज्यादा शारीरिक तौर पर मिलने वाली धमकियों के बारे में ध्यान देना चाहिए. हाल के दिनों में पत्रकारों, कलाकारों, फिल्ममेकर्स और अकैडमिशियन को भी उनके काम के लिए धमकी दी जा रही है.”
वह आगे कहती हैं, “यह जानकारी जाहिर कर मैं यह नहीं बताना चाहती हूं कि यह सिर्फ मेरे साथ हुआ बल्कि इसके माध्यम से मैं सबको ध्यान में लाना चाहती हूं कि पत्रकारों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के प्रति हम सब को सजग होने की जरूरत है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.”

Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage