Newslaundry Hindi
टीआरपी स्कैम मामले में रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खनचंदानी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने रविवार को रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खनचंदानी को कथित टीआरपी स्कैम के मामले में गिरफ़्तार किया है. इसके बाद खनचंदानी को कल ही कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 15 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. खनचंदानी से पहले भी इस मामले में दो बार पूछताछ हो चुकी है.
ये फर्जी टीआरपी घोटाला इसी साल अक्तूबर में तब सामने आया था जब रेटिंग एजेंसी 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (बार्क) ने 'हंसा रिसर्च ग्रुप' के जरिए एक शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टेलीविजन चैनल टीआरपी के आंकड़ों में हेरफेर कर रहे हैं. व्यूअरशिप डेटा (कितने दर्शक कौन सा चैनल देख रहे हैं और कितने समय तक देख रहे हैं) दर्ज करने के लिए मापक यंत्र लगाने की जिम्मेदारी हंसा को दी गई थी.
इस टीआरपी घोटाले मामले की जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा कर रही है. अपराध शाखा ने इस मामले में रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी के अलावा डिस्ट्रिब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को भी इससे पहले गिरफ्तार किया था. इन समेत 13 लोगों की अब तक इस मामले में गिरफ्तारी हुई है.
सीईओ की गिरफ्तारी के साथ रिपब्लिक टीवी फिर मुश्किल में है. और उसने खनचंदानी को गिरफ्तार किए जाने की आलोचना की है. पिछले माह भी इसके संपादक अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने एक इंजीनियर के सुसाइड मामले में गिरफ्तार किया था. इस पर भी काफी बवाल हुआ था. बाद में गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा किया था.

Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
Hafta letters: NL’s coverage of SIR protest, question for Anand and violence in Manipur
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control