Newslaundry Hindi
पप्पू यादव: ‘जनता चाहेगी तो बन जाएंगे मुख्यमंत्री’
बिहार विधानसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है. तीसरे और आखिरी चरण का चुनाव 7 नवंबर को होने वाला है जिसके नतीजे 10 तारीख को आ जाएंगे. हमने बिहार चुनावों को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीडीए गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पप्पू यादव से बातचीत की.
नीतीश कुमार, बीजेपी, आरजेडी पर निशाना साधने वाले पप्पू यादव कांग्रेस पर कम आक्रामक होकर चुनाव में प्रचार कर रहे हैं. बिहार में अपने चुनाव प्रचार और सत्ता परिवर्तन के सवाल पर कहते हैं, ‘‘जब जनता के लिए जीते हैं, तो रिटर्न की उम्मीद कम ही रखते हैं.”
किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होने के बजाय अपना गठबंधन बनाने के सवाल पर पप्पू यादव कहते हैं, “किसी ने मुझे देखा किसी से बात करते हुए या किसी के यहां आते-जाते हुए? नहीं... हम बाढ़ से निकले तो चमकी, चमकी से निकलते तो पटना बाढ़, पटना बाढ़ से निकले तो एनआरसी, एनआरसी से निकले तो प्याज, प्याज से निकले तो कोरोना वायरस, कोरोना वायरस तो फिर बाढ़. हम लगातार 365 दिन सड़कों पर हैं. ज़िम्मेदारी नीतीश कुमार और पीएम मोदी की थी पर मैंने ज़िम्मेदारी उठाई. मेरे हालात बिहार में ऐसे हैं जैसे बेटा अपनी मां के लिए समर्पित रहता है.’’
देखिए पप्पू यादव से संवाददाता बसंत कुमार पूरी बातचीत.
***
यह स्टोरी एनएल सेना सीरीज का हिस्सा है, जिसमें हमारे 99 पाठकों ने योगदान दिया. आप भी हमारे बिहार इलेक्शन 2020 सेना प्रोजेक्ट को सपोर्ट करें और गर्व से कहें 'मेरे खर्च पर आज़ाद हैं ख़बरें'.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage