Newslaundry Hindi
एनबीएसए ने कहा माफी मांगे आज तक, ज़ी न्यूज़, न्यूज 24 और इंडिया टीवी
ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड अथॉरिटी (एनबीएसए) ने अपने सदस्य चैनलों आज तक, ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 24 और इंडिया टीवी को अपना आदेश मानने को कहा है. संस्था ने सुशांत सिंह मामले में रिपोर्टिंग करते हुए ब्रॉक्स्टिंग मानकों के उल्लंघन का दोषी पाया था और इन चैनलों को माफी मांगने का आदेश दिया था.
एनबीएसए ने आज तक को 27 अक्तूबर को रात 8 बजे हिंदी में सार्वजनिक रूप से माफी जारी करने को भी कहा है. इसके साथ ही एनबीएसए ने ज़ी न्यूज़, इंडिया टीवी और न्यूज़ 24 को भी उल्लंघन के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश दिया है.
एनबीएसए ने ज़ी न्यूज़ और रजत शर्मा के चैनल इंडिया टीवी को 27 अक्तूबर की रात 9 बजे माफ़ी मांगने के लिए कहा है. वहीं, न्यूज़ 24 को 29 अक्तूबर की रात 9 बजे अपना माफीनामा पेश करना होगा.
Also Read: एनबीएसए का आदेश, सुशांत सिंह राजपूत मामले में आजतक, ज़ी टीवी, न्यूज़24 और इंडिया टीवी मांगे माफी
बता दें कि आज तक की विवादित ‘हिट विकेट’ वाली टैग लाइन की तरफ इशारा करते हुए एनबीएसए ने कहा था कि ऐसा लगता है कि राजपूत, जो अब दुनिया में नहीं हैं, से सवाल पूछे जा रहे हैं… ये टैगलाइन्स आपत्तिजनक हैं और निजता तथा गरिमा को प्रभावित करती हैं.
गौरतलब है कि, एनबीएसए, एनबीए चैनलों का एक स्वतंत्र संस्था है जो इसके सदस्य चैनलों को सेल्फ रेगुलेशन के लिए बनाया गया है. इसके चेयरमैन सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज होते हैं. वर्तमान में इसके जज एके सीकरी हैं. एनबीएसए सिर्फ एनबीए के सदस्यों के मामलों की सुनवाई करता है.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
नेहा सिंह राठौर वाले मामले में एबीपी की कार्रवाई, तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज