Newslaundry Hindi
राहुल गांधी की रैली में पहुंचें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली चुनाव के नतीजे को लेकर किया ये दावा
एक तरह जहां आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दिल्ली चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी वहीं कांग्रेस बस चुनाव लड़ने के लिए लड़ती नज़र आई.
आप ने कई रोड शो किए. बीजेपी उम्मीदवारों के लिए कई सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों, वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने प्रचार किया. खुद गृहमंत्री अमित शाह गलियों में पर्चा बांटते नजर आए वहीं कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी तबियत खराब होने की वजह से प्रचार से दूर रहीं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आखिरी दिनों में प्रचार करने उतरे.
मंगलवार को पूनम आज़ाद के लिए प्रचार करने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संगम विहार पहुंचे थे. यहां राहुल ने रोजगार के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा. वहीं प्रियंका गांधी ने आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "इमारत बनाई शीला दीक्षित ने उस पर लीपापोती कर के दावा कर रहे हैं केजरीवालजी कि ये इमारत हमने बनाई. आम आदमी पार्टी और बीजेपी केवल प्रचार में माहिर हैं. अगर काम किया तो इतने प्रचार की क्या जरूरत है?"
न्यूज़लॉन्ड्री ने राहुल गांधी की रैली में आए लोगों से बात की. यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर क्या कहते हैं...
देखिए पूरा वीडियो
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian