Newslaundry Hindi
क्षेत्रीय और ग्रामीण पत्रकारों के लिए ‘द मीडिया रंबल फेलोशिप’ पाने का अवसर
पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के लिए टीएमआर फेलोशिप एक अद्भुत पहल है. इसका लक्ष्य दिल्ली के पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के साथ देश के सुदूर हिस्सों में काम करने वाले पत्रकारों का एक सक्रिय सेतु बनाना है. हम आशा करते हैं कि हमारी इस पहल से राष्ट्रीय मीडिया का फलक विस्तृत होगा और दिल्ली से निकल कर पूरे देश का प्रतिनिधित्व इसमें बढ़ेगा.
फेलोशिप के पहले वर्ष में हमारा लक्ष्य भारतीय और अंतराष्ट्रीय मीडियाकर्मियों की क्षमता का निर्माण और आपसी तालमेल को मजबूत करना है. यह एक अवसर है जिसके ज़रिये देश के अलग-अलग हिस्सों में काम करने वाले मीडियाकर्मियों को विषयों और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील बनाने का मौका मिलेगा.
फेलोशिप के लिए चुने गये पत्रकारों को इस वर्ष आयोजित होने वाले मीडिया रंबल में बुलाया जाएगा. यह सारा खर्च टीएमआर वहन करेगा. यहां उन्हें जनन स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर आयोजित वर्कशॉप में शामिल होने और रिपोर्टिंग के तौर-तरीकों से रूबरू होने का मौका मिलेगा.
फेलोशिप के लिए आठ अभ्यर्थियों का चयन एक चयन समिति करेगी. चयन समिति में मधु त्रेहन (प्रधान संपादक, न्यूजलॉन्ड्री), संजॉय रॉय (मैनेजिंग डायरेक्टर, टीम वर्क आर्ट्स) और पूनम मुटरेजा (कार्यकारी निदेशक, पीएफआई) शामिल हैं. फेलोशिप में लैंगिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का ख्याल रखा जायेगा, साथ ही महानगरों के बाहर रहने वाले छोटे शहरों और ग्रामीण पत्रकारों को वरीयता दी जायेगी.
फ़ेलोशिप के आवेदन की अंतिम तारीख़ 10 जुलाई, 2019 है. इस संबंध में आप कोई भी अतिरिक्त जानकारी निम्नलिखित पते पर ई-मेल करके प्राप्त कर सकते हैं:
सहयोगी
पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया एक गैर सरकारी संगठन है, जो लैंगिक संवेदनशीलता, स्वास्थ्य और विकास संबंधी नीतियों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है. इसकी स्थापना समाज और उद्योग क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के साथ मिलकर भारत रत्न जेआरडी टाटा और डॉक्टर भरत राम ने साल 1970 में की थी.
Also Read
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
Hafta letters: NL’s coverage of SIR protest, question for Anand and violence in Manipur