Newslaundry Hindi
क्या आप हैं मोदीजी की आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी?
नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 50 करोड़ लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधा सरकारी खर्चे पर उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना नाम से शुरू हुई इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों को पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में दिया जाएगा. इस पर आने वाला खर्च सरकार वहन करेगी. मोदीकेयर के नाम से लोकप्रिय हो रही इस योजना को अब तक की दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य योजना का दर्जा दिया जा रहा है.
इस योजना के तहत 76 प्रतिशत लाभार्थी ग्रामीण इलाकों से होंगे जबकि 22 प्रतिशत लाभार्थी शहरी गरीब होंगे. लेकिन इस योजना का बारीकी से अध्ययन करने पर कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आती हैं. मसलन सरकार का दावा है कि वह 50 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ पहुंचाएगी पर जिन मानकों के आधार पर इस योजना का लाभ उठाया जा सकेगा, वे मानक इतने बारीक हैं कि 10 करोड़ परिवारों या 50 करोड़ लोगों का लक्ष्य हासिल कर पाना आसान नहीं लगता. इस वीडियो को देखकर आयुष्मान योजना की तमाम खूबियों-खामियों से आप अवगत हो सकते हैं.
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार