Newslaundry Hindi
हिंदी दिवस के कुएं में घुली भांग जिसे चखा राजा, रंक, फकीर ने
हिंदी दिवस का अवसर है. बधाइयों की घनघोर बारिश हो रही है. ट्विटर पर भी लंबे समय बाद #हिंदी दिवस और #हिंदी_दिवस के नाम से हिंदी भाषा में ज़ोरदार ट्रेंड देखने को मिला है. बधाइयों का सिलसिला चला तो प्रसून जोशी से लेकर परम सुदर्शन सुरेश चह्वाणके तक ने हिंदी की ऐसी तैसी करने वाली लेखनी में अपनी बधाइयां जनता को पेश की. भांग इस क़दर चढ़ी की फिल्म गीतकार प्रसून जोशी हिंदी भाषा और सत्ता का अंतर भुला बैठे. हिंदी को बधाई देने के उपक्रम में वो सुषमा स्वराज की तारीफ में लीन हो गए. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हृदय के शूल को ‘सूल’ कहकर सूली पर चढ़ा दिया. इसी तरह कांग्रेस नेता नवीन जिंदल ने “शुभकामनाए” लिखकर अनुस्वार को बचाकर रख लिया.
भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट
सुदर्शन न्यूज़ के संस्थापक का ट्वीट
कांग्रेस नेता नवीन जिंदल का ट्वीट
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ट्वीट
आजतक के एंकर रोहित सरदाना का ट्वीट
गीतकार प्रसून जोशी का ट्वीट
न्यूज़ 18 की खबर में “बहुसंख्यक भाषा”
ऐसी तमाम बधाइयों से ट्विटर का पन्ना आज जगमगा रहा है जिनमें भाषा की अशुद्धियां मौजूद हैं. वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव ने उनका संकलन कर फेसबुक पर शेयर किया, जिसका शीर्षक था “हिंदी दिवस के तोहफे”. हालांकि इस प्रयास का उद्देश्य किसी को अपमानित करना या खिल्ली उड़ाना नहीं था, बल्कि एक स्वस्थ हास्य और व्यंग्य पैदा करना था, और अभिषेक इसमें पूरी तरह सफल रहे. फेसबुक पर अशुद्ध बधाइयों का यह संकलन चर्चा का विषय बना हुआ है. आप भी उन तमाम बधाई संदेशों को यहां एक साथ देख, पढ़ सकते हैं.
आप सबको हिंदी दिवस की बधाई.
Also Read
-
‘Was just trying to pass water’: Jamia detentions and campus shutdown deepen standoff over union
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth