Newslaundry Hindi
सावधान! खड़े हो जाइए, भाजपा प्रवक्ता वंदे मातरम गा रहे हैं
ये बात ठीक है कि इस जश्न में हम थोड़ी देर से शामिल हुए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नवीन कुमार सिंह की यह कोशिश इतनी शानदार है कि हम अपने पाठकों से यह खुशी साझा करने का लालच रोक नहीं सके. जी हां… भाजपा प्रवक्ता वंदे मातरम् गाने की कोशिश कर रहे हैं. यह टीवी के पर्दे पर देशभक्ति के इज़हार का कंपटीशन है. चैनल ज़ी सलाम की एक चर्चा में, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मुफ्ती एजाज़ अरशद कासमी ने भाजपा के नवीन सिंह को वंदे मातरम गाकर राष्ट्रभक्ति साबित करने की चुनौती दी और उन्होंने स्वीकार कर ली. पहले उन्होंने दो पंक्तियां सुनाई फिर उन्हें लगा कि पूरा ही सुनाना चाहिए. इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल से भी थोड़ी मदद लेनी पड़ी. लेकिन सारी मदद कितने काम आई यह देखने वाले खुद तय करें.
हमें पुलकिस्तान, सुहासिन और सुमाधुरा जैसे शब्द थोड़ा नए लगे लेकिन सबसे प्रिय शब्द जो नवीनजी ने राष्ट्रगीत में ईजाद किया वो सबसे आखिर में आया सुमद्र भूष्मानी. हमे लगता है कि वो “सुहाषिनिम, सुमधुर भाषिणिम” कहना चाहते थे.
हमने कहा था न, यह बेशकीमती है.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage